ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. बीते कई दिनों से प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जिससे लोगों को एक ओर उमस भरी गर्मी से निजात मिली है, दूसरी ओर बारिश ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं. बारिश से कई संपर्क मार्ग मलबा और पत्थर गिरने से बाधित हो रहे हैं. जिससे लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने आज फिर बारिश को संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

बारिश को लेकर अलर्ट जारी: देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के अनेक स्थानों में व शेष जनिदों के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.राज्य के टिहरी व देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होनेकी संभावना है. राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज और चमक के तेज बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
झोंकेदार हवाएं बढ़ा सकती हैं टेंशन: जबकि तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश गरज और चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में तीव्र दौर की बारिश हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं 0-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C व 25°C के लगभग रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad