ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून से हरिद्वार जीआरपी की टीम ने गायब नाबालिग को ढूंढते हुए एक ऐसे शख्स तक पहुंच गई, जो बच्चियों को किडनैप करके अपने घर पर रखता था और फिर उसके साथ रेप करता था. पुलिस ने उसके घर से दो बच्चियों को बरामद किया है. एक हरिद्वार से गायब लड़की है और दूसरी लखनऊ से कुछ दिन पहले लापता हुई बहराइच की लड़की है.

हरिद्वार पुलिस ने देहरादून से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग बच्चियों को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म करता था. आरोपी अपने घर पर ही बच्चियों को बंधक बनाकर रखता था. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब हरिद्वार घूमने आई उत्तर प्रदेश की एक लड़की अचानक गायब हो गई. उसके बाद उत्तराखंड पुलिस एक-एक तार जोड़ते हुए आरोपी के घर तक पहुंच गई. वहां गायब लड़की के अलावा एक और लखनऊ से लापता नाबालिग को भी बरामद किया.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के हाथरस से अपने रिश्तेदार के साथ हरिद्वार घूमने आई एक लड़की रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हो गई. इसके बाद लड़की के साथ आए रिश्तेदार ने इसकी शिकायत जीआरपी में की. उसने बताया कि एक व्यक्ति खुद को रेल पुलिस कर्मी बनकर लड़की को पूछताछ करने बहाने अपने साथ ले गया और फिर गायब हो गया.

लापता होने के बाद ही जीआरपी ने शुरू कर दी छानबीन
हरिद्वार में जीआरपी ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. इसके बाद मामले की छानबीन करते हुए जीआरपी की टीम आरोपी युवक और गायब हुई नाबालिग की तलाश करते हुए देहरादून पहुंच गई.

देहरादून से बरामद हुई लड़की
देहरादून में जीआरपी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां हरिद्वार से गायब लड़की मौजूद थी. इसके अलावा एक और नाबालिग बच्ची भी वहां से बरामद हुई. उसे भी आरोपी ने लखनऊ से किडनैप किया था और पिछले एक महीने से उसके साथ रेप कर रहा था. आरोपी को न्यायिक हिरासत में पेश कर जेल भेजा गया. मामले में जांच जारी है

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

14 जून को हरिद्वार से गायब हुई थी लड़की
मामले को लेकर हरिद्वार जीआरपी एसपी सरिता डोभाल ने बताया कि 14 जून को हरिद्वार में एक शख्स जीआरपी के पास पहुंचा और उसने बताया की वह अपनी दोस्त के साथ हरिद्वार आया था जहां पर इंक्वारी करने की बात कह कर उसे एक युवक मिला युवक ने नाबालिक को धमकाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया. छानबीन के बाद जीआरपी की टीम ने लड़की को देहरादून से बरामद किया है. बरामद लड़की ने बताया कि आरोपी युवक ने स्टेशन पर खुद को रेल पुलिस अफसर बताकर पूछताछ के नाम पर डराया और मुझे देहरादून लेकर आ गया. फिर बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

दूसरी लड़की को एक महीने से बनाए रखा था बंधक
सरिता डोभाल के अनुसार दूसरी लड़की भी यूपी की बहराइच की है. बहराइच में भी उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज है. उस लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता काफी गरीब हैं. वह लखनऊ घूमने आई थी. वहां से आरोपी ने उसे किडनैप कर लिया और यहां ले आया. यहां करीब एक महीने से उसके साथ रेप कर रहा था. सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी बेहद ही शातिर है और कितनी युवतियों के साथ इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है. इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी का आपराधिक इतिहास जीआरपी खंगालने में जुटी है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad