ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज बारिश होगी. मौसम विभाग ने जिन पांच जिलों में बारिश का अनुमान जारी किया है उनमें 3 जिले गढ़वाल मंडल के हैं. 2 जिले कुमाऊं मंडल में स्थित हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने बादल गरजने और बिजले चमकने का अनुमान भी जारी किया है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

आज 5 जिलों में होगी बारिश: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गढ़वाल के जिन 3 जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया है उनमें उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग शामिल हैं. वहीं कुमाऊं मंडल में जहां बारिश होगी वो जिले पिथौरागढ़ और बागेश्वर हैं. इन पांचों जिलों में बादल भी गरजेंगे और बिजली की चमकेगी. ऐसे में लोगों से सावधान रहने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​ थान सिंह बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई पद की शपथ

चारों धामों में माइनस में है न्यूनतम तापमान: आज गंगोत्री का अधिकतम तापमान 9° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -3° सेल्सियस है. आज केदारनाथ का अधिकतम तापमान 6° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -7° सेल्सियस है. आज बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान 3° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -7° सेल्सियस है. हेमकुंड साहिब भी बहुत ठंडा है. आज हेमकुंड साहिब का अधिकतम तापमान 1° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4° सेल्सियस है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad