ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. लोगों से इस दौरान सतर्क रहने को कहा गया है. अपने अलर्ट में मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

बहुत भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड में हालांकि कई दिनों से अनेक स्थानों पर बारिश हो रही है. बारिश के कारण सड़कें बंद हो रही हैं तो लैंडस्लाइड भी हो रहे हैं. लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए जो अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विज्ञान विभाग ने औरेंज वार्निंग जारी करते हुए कहा कि बहुत भारी वर्षा होगी. मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक डॉ स्वर्णाली ने बताया कि जम्मू रीजन, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ कई राज्यों के लिए ये अलर्ट है.

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

उत्तराखंड के 11 जिले संवेदनशील: बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के लिहाज से उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिले काफी संवेदनशील हैं. इनमें गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले हैं. कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिले हैं. मैदानी जिलों में हरिद्वार और उधम सिंह नगर बारिश के समय बाढ़ और भू कटाव से प्रभावित होते हैं.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

झमाझम हो रही मानसून की बारिश: उत्तराखंड में मानसून पहुंच चुका है. उसका असर भी दिख रहा है. ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बहुत भारी बारिश की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. खराब मौसम में नदियों के किनारे नहीं जाने को कहा गया है. पहाड़ों में हाईवे और संपर्क सड़कों पर सावधानी से यात्रा करने की सलाह भी दी गई है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad