ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

फॉरेस्ट डिवीजन में बनी ये अवैध मजार पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हटाई गई, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी गेट से आगे रिंगोड़ा में बनी अवैध मजार को वन विभाग ने हटा दिया। मजार टिहरी मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी हुई थी। इसे हटाने से पूर्व, यहां के खादिम को वन विभाग ने भूमि स्वामित्व के दस्तावेज दिखाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया, लेकिन वह कोई साक्ष्य नहीं दे सके।

ऊधमसिंह : पति पत्नी की हत्या की चीख पुकार सुन सास ने कमरे में कदम रखते ही पेट मे मारा चाकू जानिये पूरी वारदात को कैसे दिया अंजाम

यह भी पढ़ें -  आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका बदला? C/O को लेकर जान लें UIDAI के नियम, घर बैठे ऐसे करें एड्रेस अपडेट

रामनगर फॉरेस्ट डिवीजन में बनी ये अवैध मजार पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हटाई गई। मजार हटाने के दौरान वहां कोई मानव अवशेष नहीं मिले। ये वो क्षेत्र है जो कि कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन के दस मीटर की दूरी पर है और यहां बाघों और अन्य वन्यजीवों का कोसी नदी तक आना-जाना रहता है।

 

मानव वनजीव संघर्ष का खतरा यहां हमेशा बना रहता है। इसी के मद्देनजर वन विभाग ने यहां से मजार हटाने का निर्णय लिया था और इस बारे में खादिम को डीएफओ ने दो माह पहले ही लिखित नोटिस दिया था। उनसे इसके भूमि दस्तावेज मांगे गए, इस बारे में खादिम द्वारा वन संरक्षक कुमायूं के यहां भी अर्जी दी गई किंतु वहां भी वो प्रपत्र नही दे सके। वन संरक्षक द्वारा उन्हें दो हफ्ते का समय देकर स्वयं ही यहां से अतिक्रमण हटाने को कहा था किंतु उनके द्वारा नहीं हटाने पर आज सुबह ही मजार को हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बेस अस्पताल में सुरक्षा में बड़ी चूक! खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर, पुलिस महकमे में हड़कंप

उत्तराखंड में अभी तक तीन हजार एकड़ वन भूमि और पांच सौ से ज्यादा अवैध धार्मिक-मजहबी अतिक्रमण जंगल से हटाए जा चुके हैं। नोडल अधिकारी पराग धकाते के अनुसार सीएम धामी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। कुछ दिनों में अभियान और गति पकड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग द्वारा विशेष सामान वितरण शिविर का आयोजन: पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी सहायता सामग्री , कहा कहा लगेंगे कैंप जानिए

सड़क हादसा – खाई में वाहन गिरने से चालक की हुई मौत, 3 नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad