ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 218.04 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये बताई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 6 अक्टूबर 2026 को सुभाष नगर बैरियर के पास की गई। चेकिंग के दौरान यूपी नंबर की अल्टो कार UP24-H-4787 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से स्मैक बरामद होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, ‘पर्वतीय विकास भत्ता’ का नाम बदला; अब मैदानी-पहाड़ी सभी कार्मिकों को मिलेगा लाभ

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा (36) निवासी सिरौलीकलां, ऊधमसिंहनगर और मो. शफीक उर्फ शफी (51) निवासी मोहम्मदपुर, बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नदीम खान ट्रक ड्राइवर है, जबकि मो. शफीक बनभूलपुरा क्षेत्र में दर्जी का काम करता है।

बहेड़ी से स्मैक लाने की बात सामने आई

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में इनके साथ और कौन लोग जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें -  🌏 उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटकों से हिली धरती, 4.4 तीव्रता की सूचना; इलाकों में मची हलचल

दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बरामद स्मैक के अलावा इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 56/26 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि’ और पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश की 670 पैक्स में काम-काज ठप: सचिवों का अनिश्चितकालीन धरना जारी; ऋण, खाद-बीज व बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

पुलिस टीम को मिला पुरस्कार

कार्रवाई में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, हेड कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल दिलीप कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा और कांस्टेबल भानू प्रताप शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम के लिए 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad