खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन होने पर दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। कुल 245 समितियों में से 238 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि 7 समितियों में मतदान के माध्यम से प्रत्याशियों का चयन किया गया।

​चुनाव में सहकारिता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला बिंदुखत्ता टूटी पुलिया दुग्ध समिति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस निर्विरोध जीत पर स्थानीय समिति सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं की व्यवस्थाएं देखने पहुंचीं कपकोट अध्यक्ष गीता ऐठानी, स्वच्छता मॉडल को कपकोट में अपनाने पर जोर

​वहीं, चुनाव परिणामों में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। वर्ष 1996 से वह लगातार इस समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  महुआखेड़ागंज में 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पहुंचाए जाने का आरोप

​दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल की। इसके अलावा हल्द्वानी क्षेत्र की संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल ने भगवतपुर दुग्ध समिति से तथा हेमा पड़ियाड ने वुडाधुरा दुग्ध समिति से अध्यक्ष पद पर सफलता प्राप्त की।

​उधर, बोरिंग पट्टा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला रोचक रहा, जहां नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह नेगी चुनाव हार गए। मैदान में उतरे जगदीश पंत ने जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, 7 किमी बाईपास और फोरलेन सड़क को केंद्र की मंजूरी

​चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न समितियों में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, कारखाने के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा तथा कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवीन पपोला सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad