ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। कारगिल शहीद स्वर्गीय गोविंद सिंह पपोला की वीरांगना प्रेम पपोला उम्र 65 वर्ष निवासी इंदिरानगर बिंदुखत्ता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है, प्रेमा पपोला के दो बच्चे हैं, दोनों का ही विवाह हो चुका है, बेटी का विवाह दिल्ली एवं बेटा देहरादून में निवास करता है, बीती रात लगभग 11:00 बजे उनके सीने में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें आसपास के लोग डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा जाएगा, इसके बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad