बिंदुखत्ता। भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर नवीन पपोला को बधाई देने वालों का उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का आना जाना तेज हो गया है हर गांव से हर जगह से लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।
वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा पार्टी ने होनहार युवा को मंडल की कमान सौंपी है जो सर्वत्र स्वागत योग्य है। इस अवसर पर जगदीश सिंह रौतेला,मन्नू धामी , देवेन्द्र सिंह,जगदीश चन्द पाण्डेय, पंकज कोरंगा आदि ने भी बुके देकर बधाई दी है।
बताते चले कि पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची के अनुसार लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता मंडल के लिए नवीन पपोला को मंडल अध्यक्ष और बलवंत खोलिया को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है। इसी तरह लालकुआं मंडल के लिए अरुण जोशी को मंडल अध्यक्ष व मुकेश सिंह को मंडल प्रतिनिधि, हल्दुचौड़ के लिए विजय रोहित दुमका मंडल अध्यक्ष व बसंत बल्लभ भट्ट मंडल प्रतिनिधि, भीमताल विधानसभा की ओखलकांडा मंडल के लिए मनोज सुयाल मंडल अध्यक्ष, शिवदत्त मंडल प्रतिनिधि, रामगढ़ मंडल के लिए अंकित पांडे मंडल अध्यक्ष, योगेश चंद कबडवाल मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट मंडल के लिए प्रताप सिंह बोरा मंडल अध्यक्ष, तारा भंडारी मंडल प्रतिनिधि, गरमपानी मंडल के लिए नीरज बिष्ट मंडल अध्यक्ष, शोबन सिंह बिष्ट मंडल प्रतिनिधि, भवाली मंडल के लिए हिमांशु बिष्ट मंडल अध्यक्ष, राहुल चौहान मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल ग्रामीण के लिए सुरेश चंद्र उप्रेती मंडल अध्यक्ष, पान सिंह खनी मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल नगर के लिए नितिन कार्की मंडल अध्यक्ष, आनंद सिंह बिष्ट मंडल प्रतिनिधि बनाए गये हैं।


