ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 09 और 10 मार्च को उत्तराखंड आ सकते हैं। उनका पहले दो बार प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित के बाद यह तीसरी बार आने का कार्यक्रम तय हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीते पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह और फिर दो मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आने वाले थे, लेकिन पहले दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की व्यस्तता के चलते और फिर मौसम के खलल के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था। नड्डा को हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून में तीन बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होना था। पार्टी ने उनके दौरे की तैयारी भी कर ली थी। अब एक बार फिर भाजपा ने नड्डा के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का 02 मार्च को प्रस्तावित दौरा मौसम के कारण स्थगित हुआ था जबकि इससे पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की व्यस्तता के चलते दौरा रद्द हो गया था। अब 9 या 10 मार्च को होना है और आज दोनों दिन में से एक दिन का निर्धारण होना है। हमने 10 मार्च के कार्यक्रम के लिए आग्रह किया है। उनका यह कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। गढ़वाल के तीन और कुमाऊं के 02 लोकसभा को कवर करेंगे। इसी के साथ वो प्रबुद्ध सम्मेलन देहरादून में शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad