ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं-हल्द्वानी मार्ग इन दिनों हादसों का केंद्र बन चुका है। बेकाबू रफ्तार के कहर से महज 4 दिनों के भीतर एक 14 वर्षीय किशोरी सहित 3 युवाओं की अकाल मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन त्रासदियों से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

​ताजा मामला रविवार का है, जब पंतनगर किसान मेला देखने बाइक से निकले मोटाहल्दू के एक और होनहार युवक की सड़क दुर्घटना में जान चली गई।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

​मेला देखने जाते समय पीछे से मारी टक्कर

ग्राम भवान सिंह नवाड़ (मोटाहल्दू) निवासी 30 वर्षीय आनंद पवार (पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह पवार) अपनी बाइक से पंतनगर मेला देखने जा रहा था। लालकुआं वीआईपी गेट के पास रेलवे ओवरब्रिज के समीप पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि आनंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

​सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन और चालक को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

​परिवार में कोहराम, ग्रामीणों में आक्रोश

दो वर्ष पूर्व पिता को खो चुके आनंद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़े भाई-बहन के विवाह के बाद आनंद रोजगार की तलाश कर रहा था। 4 दिनों में 3 मौतों से भड़के ग्रामीणों ने इस मार्ग पर रफ्तार पर अंकुश लगाने और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad