ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नगर निगम कार्यालय के बाहर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लावारिस बैग मिला। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर दौड़ पड़ा। 

हालांकि बैग को चेक करने पर उसके अंदर कपड़े आदि मिले तब जाकर पुलिस की जान में जान आई। पूरा मामला नगर निगम कार्यालय का है, जहां मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक लावारिस बैग लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने जब बैग को खोलकर चेक किया तो उसमें एक महिला के कपड़े भरे मिले।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

खतरा न होने की पुष्टि होने के बाद ट्रॉली बैग को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया की सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है। बैग जानबूझकर छोड़ा गया या भूल वश छूट गया अभी इसकी पुष्टि नहीं है। बता दें कि 15 अगस्त के चलते डीजीपी के निर्देश पर पूरे राज्य में सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट जारी है। इस वजह से सार्वजनिक स्थान, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व अन्य सभी स्थानों पर डॉग और बम निरोधक दस्ता छानबीन और निरीक्षण कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad