ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दो दोस्तों का एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया. इसी के चलते युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक को गोली मारी गई है. इसके बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई.

अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो दोस्त एक ही लड़की से प्रेम करते थे. इस बारे में जब दोनों को पता चला तो कुछ दिन पहले दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी. इसके बाद एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी. इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, यह घटना अलीगढ़ में देहली गेट थाना इलाके के आदर्श नगर की है. आर्यन पंडित और बबलू नाम के युवक दोनों दोस्त थे. दोनों का एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात को लेकर कुछ दिन पहले मारपीट हो गई थी. इसी विवाद में बबलू ने आर्यन पंडित को गोली मार दी.

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

वारदात को लेकर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

एसपी सिटी ने बताया देहली गेट थाना इलाके के आदर्श नगर में एक युवक ने अपने परिचित युवक को गोली मार दी, जिसके बाद घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक के पास खड़े होकर तीन लड़के आपस में बात कर रहे थे. उसी दौरान दो लड़के वहां आए और पहले युवक को चांटा मारा, उसके बाद गोली मारकर फरार हो गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad