खबर शेयर करें -

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले के नजदीक फलोदी जिले से बड़ी खबर है। देर रात धन सिंह नाम के एक व्यक्ति के दोनों हाथ काट दिए गए । पूरी रात उसे जिला अस्पताल में रखा गया । आज सवेरे उसे बड़े अस्पताल एम्स के लिए रवाना कर दिया गया । सवेरे करीब 11:00 बजे उसके दोनों हाथ और उसे सर्जरी के लिए भेज दिया गया। करीब 1:00 बजे के आसपास उसकी सर्जरी शुरू की गई है। दोनों कटे हुए हाथ जोड़ना डॉक्टर के लिए चुनौती है।

फलोदी की है यह शॉकिंग घटना

दरअसल फलोदी के देचू थाना इलाके में जेठाणिया गांव में रहने वाले धन सिंह के साथ कल देर रात करीब 12:00 बजे यह घटनाक्रम हुआ है। उसे गांव के बाहर उसकी कर से बुलाया गया। गांव के नजदीक ही रहने वाले कालू सिंह और तीन अन्य युवकों धन सिंह को बुलाया। उसके बाद उसे पीटा और उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी।

तलवार से काट दिए दोनों हाथ

झगड़ा इतने में ही खत्म नहीं हुआ। दो युवकों ने धन सिंह के दोनों हाथ पकड़े और दो अन्य युवकों ने तलवार से एक साथ वार करके धन सिंह के दोनों हाथ काट दिए। पुलिस ने कहा वार इतनी तेजी से किए गए की हड्डियां तक काट दी गई।

अंतिम संस्कार के बाद कर ली दूसरी शादी

पुलिस ने आरोपी नामजद कर लिए हैं, लेकिन वह फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है धन सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले संदिग्ध अवस्था में मरी हुई मिली थी । उसका अंतिम संस्कार करने के बाद धन सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी।‌ पहली पत्नी के परिवार और समाज के लोगों का मानना है अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए ही धन सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की थी और इस हदासे का रूप दिया था । संभावित है इस परिवार के लोगों के द्वारा यह वारदात की गई है वारदात की गई है। कटे हुए दोनों हाथों को बेहद सुरक्षित तरीके से इस बॉक्स में रखकर एम्स अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad