ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​खनस्यूं / नैनीताल

​जनपद नैनीताल के थाना खनस्यूं क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तल्ला ओखलकांडा में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

​यह था पूरा मामला

22 अगस्त को खनस्यूं पुलिस को सूचना मिली कि तल्ला ओखलकांडा निवासी भीम सिंह पुत्र मानसिंह ने शराब के नशे में अपनी पत्नी डिक्री देवी की डंडों व बड़े चम्मच आदि से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर पर उनके चार बच्चे भी मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी रात भर घर में ही सोया रहा और सुबह बच्चों को धमकाकर कि वे किसी को कुछ न बताएं, मौके से फरार हो गया। मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

​फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी (अपराध/यातायात) डॉ. जगदीश चन्द्र व सीओ भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खनस्यूं अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। हल्द्वानी से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

​काठगोदाम के पास से दबोचा

लगातार सुरागरसी व पतारसी के बाद पुलिस टीम ने 24 अगस्त को आरोपी भीम सिंह को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी के साथ मारपीट करने और इसी दौरान उसकी मौत होने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।