breaking news
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी (DIO) नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से प्रशासनिक और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से मीडिया जगत ने एक संवेदनशील, कर्मठ और सदैव सहयोग करने वाले अधिकारी को खो दिया है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) लालकुआं- दुग्ध चुनाव: मुकेश बोरा का दबदबा कायम, नवीन पपोला व गोविंद मेहता निर्विरोध;

​गिरिजा शंकर जोशी का व्यवहार पत्रकारों के प्रति हमेशा आत्मीय, सरल और सहज रहा। समाचार संकलन से लेकर प्रशासनिक सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तक, उन्होंने सदैव मीडियाकर्मियों का सहयोग किया और उनके हितों को प्राथमिकता दी। उनके सौम्य व्यक्तित्व और सहयोगी कार्यशैली को क्षेत्र के पत्रकार साथी हमेशा याद रखेंगे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में दो सगे भाई जिला बदर, छह महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक

​उनका आकस्मिक निधन मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार व उनके सभी सहयोगियों को इस कठिन समय में यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें -  महुआखेड़ागंज में 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पहुंचाए जाने का आरोप

‘अग्रसर भारत’ परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad