खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. घर में चल रही शादी की तैयारियों की बीच युवती (दुल्हन) अचानक से गायब हो गई है. परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई है. परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई.

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

जानकारी के मुताबिक मामला पथरी थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र का एक गांव में 18 फरवरी को बारात आनी है. बारात आने से पहले घर में शादी की तैयारियां चल रही है. सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे. इसी बीच बीते गुरुवार 13 फरवरी रात को युवती से अचानक घर से लापता हो गई.

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. आखिर में परेशान होकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और युवती के गायब की रिपोर्ट की. पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

परिजन की तरफ से दी गई तहरीर में एक युवक पर उनकी बेटी को भगाने का शक जताया है. पुलिस चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. युवती की तलाश जारी है. युवती के भाग जाने से परिवार सदमे में है. पुलिस ने तलाश तेज कर दी है.