ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​बिंदुखत्ता (लालकुआं)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिंदुखत्ता मंडल के तत्वावधान में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कोरंगा के नेतृत्व में भव्य ‘तिरंगा बाइक रैली’ का सफल आयोजन किया गया। मूसलाधार बारिश और विषम मौसम के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

​रैली में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, मंडल महामंत्री पूरन बोरा व महेश फुलारा, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी उदित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रक्षित तिवारी, सह प्रभारी रोहन चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुनियाल व गोविंद दानू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, जिला मंत्री प्रकाश आर्य तथा दुग्ध संघ डायरेक्टर गोविंद मेहता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

​इसके साथ ही युवा मोर्चा महामंत्री योगेश कुमार व हरीश कोरंगा, उपाध्यक्ष गौरव राणा, मंत्री राजेंद्र सुयाल, रमेश जोशी, नवीन जोशी, कोषाध्यक्ष लक्की चंद, मीडिया संयोजक मोहित जोशी, आईटी संयोजक वीरेंद्र कार्की और मंडल कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र बोहरा ने भी रैली में अग्रणी भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

​रैली में मातृशक्ति और विभिन्न मोर्चों की भी जोरदार भागीदारी रही। महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन खड़ायत, महामंत्री दीपा भट्ट, विमला, शीतल, सरिता, आशा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंभू नाथ गोस्वामी, शक्तिकेंद्र संयोजक कैलाश फुलारा, प्रताप पांडा, चंचल धामी, मोहन शर्मा, पुष्कर कोरंगा, हिम्मत रावत, किशन राम, गुलाब सिंह कार्की सहित सभी बूथ अध्यक्षों व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

​आयोजकों ने विपरीत मौसम में भी रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।