खबर शेयर करें -

​लालकुआं। 56-लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

​पुलिस को सौंपी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक फेसबुक आईडी के जरिए विधायक की छवि धूमिल करने की नीयत से अमर्यादित व अशोभनीय पोस्ट साझा की गई है। इससे न केवल जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द व माहौल बिगड़ने की भी आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो

​तहरीर में शिकायतकर्ता के तौर पर अनिल दानू (पुत्र गोपाल दानू) का उल्लेख है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बिंदुखत्ता-लालकुआं से संबंधित इस मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच करने, सोशल मीडिया से उक्त विवादित पोस्ट हटवाने और आरोपी पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के कृत्यों पर रोक लग सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad