खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक संप्रेक्षण गृह की 15 साल की लड़की से हैवानियत हुई है. संप्रेक्षण गृह की ही दो महिलाएं लड़की को सेंटर से बाहर निकालकर एक मकान में ले जाती थीं और उसका रेप करवाती थीं. हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक संप्रेक्षण गृह की 15 साल की लड़की से हैवानियत हुई है. आरोप है संप्रेक्षण गृह की ही दो महिलाएं लड़की को सेंटर से बाहर निकालकर एक मकान में ले जाती थीं और उसका रेप करवाती थीं. बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. रविंद्र रौतेला ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि महिला कर्मचारी दीपा और गंगा संप्रेक्षण गृह में रह रही एक नाबालिग को बाहर लेकर जाती थीं. जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नाबालिग ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में समिति को बताया

तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज की. बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीड़ित नाबालिग से इस मामले में बातचीत की थी. नाबालिग ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया तो समिति के लोग दंग रह गए.

यह भी पढ़ें -  🏔️ ओम पर्वत से फिर गायब हुई बर्फ, पवित्र आकृति धुंधली पड़ने से बढ़ी चिंता; पहाड़ों में भू-धंसाव ने भी बढ़ाई मुश्किलें

मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का बयान

इस पूरे मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा है कि जांच की जा रही है. महिला आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/228/376 सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad