खबर शेयर करें -

नशे में धुत चालक पकड़ा गया, बस जब्त यात्रियों से भरी परिवहन निगम की बस के चालक को नशे की हालत में बस चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराया और सुरक्षा कारणों से बस को जब्त कर लिया। निगम के अधिकारियों ने चालक को निलंबित कर यात्रियों को दूसरी बस से भेजने की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया नशे में चालक

मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा के अनुसार, रविवार देर रात तीनपानी में चेकिंग के दौरान हल्द्वानी डिपो की बस (यूके07पीए5111) को रोका गया। जांच में बस चालक चंदन राम को नशे में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया और बस को सीज कर दिया। चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

टैक्सी चालक भी नशे में पकड़ा गया

 

एक अन्य मामले में, भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही एक टैक्सी (यूके02टीए2313) की जांच की, जिसमें चालक कैलाश राम नशे की हालत में पाया गया। वाहन में आठ यात्री मौजूद थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि बस चालक को निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad