खबर शेयर करें -

​लालकुआं (अग्रसर भारत)।

गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप अज्ञात कारणों के चलते एक युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक वरिष्ठ भाजपा नेता नफीस खान का पुत्र बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय राहगीरों की मदद से सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने लालकुआं कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

​स्वीट्स की दुकान के पास अचानक हुआ हमला

सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 निवासी पीड़ित फरहाद रजा खान के अनुसार, वह अपने दो मित्रों के साथ गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक मिष्ठान भंडार के सामने से घर की ओर लौट रहा था। तभी संजय नगर (हाथीखाना) निवासी एक युवक अचानक रास्ते में आ धमका और बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए नुकीले हथियार से उसकी नाक पर जोरदार वार कर दिया। हमले में फरहाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को निजी वाहन से हल्द्वानी बेस अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता: ​द न्यू स्कॉलर के कनिष्क जोशी ने तैराकी में जीते 3 पदक, जानिए

​नशे की लत छोड़ने की सलाह बनी दुश्मनी की वजह

कोतवाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि हमलावर पूर्व में उसका परिचित और मित्र था। कुछ समय बाद वह गंभीर नशे का आदी हो गया। फरहाद ने कई बार उसे नशे की लत छोड़ने के लिए समझाया, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ा और दोस्ती समाप्त हो गई। पिछले 4-5 महीनों से दोनों के बीच किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं था।

यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो

​जान से मारने की धमकियां दे रहा था आरोपी

पीड़ित का आरोप है कि नशे की लत का विरोध करने पर आरोपी मन में रंजिश पाल बैठा था और पूर्व में भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। इन्हीं धमकियों की वजह से उसने आरोपी से पूरी तरह दूरी बना ली थी, लेकिन पुरानी खुन्नस के चलते उसने अचानक हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो

​सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस से गुहार

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और इस जानलेवा हमले के बाद से वह और उसका परिवार अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad