खबर शेयर करें -

ती रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी व दो गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीनों को घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया

गाडी के जगह इस बार पलट गयी बाइक, जानिए अतीक अहमद के बेटे असद और विकास दुबे के एनकाउंटर में ?

बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी व दो गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीनों को घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🟥 आस्था पथ हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दूसरा फरार

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी की जड़ों से लोडेड ट्रक संख्या यूके 04 सीबी-3334 रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था। जहां कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार यूपी14 सीडी- 0888 ट्रक के पीछे जा घुसी।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं:डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी ने किया आंचल दुग्ध संघ का निरीक्षण, 84 करोड़ के अत्याधुनिक प्लांट के निर्माण कार्य को सराहा

तीन दिवसीय भ्रमण पर आज देहरादून पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन

जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल कर फट गए।हादसे के बाद कार में सवार तीन लोग वाहन में बुरी तरह फस गए। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिसने गाड़ी में मौजूद तीनों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला। कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ​Big breaking नैनीताल में रेड अलर्ट: कल सभी स्कूल बंद!

पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है, वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

सड़क हादसे में घायल फौजी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad