breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सड़क दुर्घटना में घायल हल्द्वानी निवासी फौजी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आज शुक्रवार को फौजी का शव हल्द्वानी लाया गया ।

तीन दिवसीय भ्रमण पर आज देहरादून पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन

सड़क दुर्घटना में घायल हल्द्वानी निवासी फौजी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पंचायत घर स्थित किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी जगदीश पांडे वर्ष 2001 में कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मेरठ में थी। पड़ोसियों के मुताबिक करीब पांच-छह माह पहले जगदीश छुट्टी पर घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

यूपी के गजरौला के पास सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। करीब एक माह पहले जांच के लिए दोबारा दिल्ली सैनिक अस्पताल गए थे।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

गाडी के जगह इस बार पलट गयी बाइक, जानिए अतीक अहमद के बेटे असद और विकास दुबे के एनकाउंटर में ?

उस दौरान उनके शरीर में ट्यूमर की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद से जगदीश होश में ही न आ सके। बृहस्पतिवार को जगदीश का निधन हो गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव हल्द्वानी लाया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

पड़ोसियों के मुताबिक जगदीश के पिता लीलाधर पांडे का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी ममता, एक बेटा व बेटी और बड़े भाई अशोक पांडे हैं।

खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया बाघ, बरामद हुआ शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad