ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ड्यूटी से लौट रहे वन दरोगा को अपनी चपेट में लेने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना में वन दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वन दरोगा के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

बी-15, जज फार्म, हल्द्वानी निवासी वन दरोगा ललित मोहन जोशी के पुत्र तुषार जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पिता 13 दिसंबर को ड्यूटी से लौट रहे थे। कहा कि टांडा जंगल के पास अज्ञात वाहन ने लापरवाही से वाहन चलाकर उनके पिता की विभागीय बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिस कारण उनके पिता की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 व 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad