ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दो युवकों पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. आरोपी युवक कई बार बीच रास्ते पर उसे परेशान करते थे. सोमवार रात को भी युवकों ने छात्रा पर कमेंट कर हाथ पकड़ने की कोशिश की. इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई. एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है.

मेरठ में छात्रा ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. आरोप है कि युवक लड़की पर अश्लील कमेंट करते थे और बीच रास्ते पर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे. परेशान छात्रा ने युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर के एल ब्लॉक चौराहे का है. यहां पड़ोस में रहने वाले दो युवक काफी समय से कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ करते थे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताई आपबीती

मगर, लोक लाज के डर से छात्रा ने किसी से इस बात की शिकायत नहीं की. 25 सितंबर रात को लड़की घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थी. इस दौरान बीच रास्ते में एक युवक ने उस अश्लील पर कमेंट किया और उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की. इससे परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को रोते हुए आपबीती बताई और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित छात्र के घरवालों को बुलाकर घटना की जानकारी दी. फिर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज की.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

परेशान होकर पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

इस मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक एक छात्रा से अक्सर छेड़छाड़ करते थे. कई बार बीच रास्ते पर उसे परेशान करते थे. छेड़छाड़ की घटना से परेशान होकर पीड़िता ने खुद ही थाने पहुंचकर दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

एक आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

इसके बाद पुलिस ने मौके पर परिजनों को बुलाया और मनचलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad