ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, शिक्षा

छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब उत्‍तराखंड बोर्ड में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आज राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे शिक्षा मंत्री डा धन सिंह ने ताबड़तोड़ घोषणाएं कीं। जिसके बाद छात्रों में खुशी माहौल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

इस दौरान मंत्री धन सिंह ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम एवं एडेड विद्यालयों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त में देने सहित अन्य घोषणाएं कीं। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को हर सुविधाएं मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रदेश के 22050 शिक्षकों को निशुल्क टैब, 400 इंटर कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का शुभारंभ नए सत्र से करने, इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के टॉपर्स को 2023 से 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad