खबर शेयर करें -

सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल का स्थानीय रोजगार, क्षेत्रीय विकास एवं समृद्धि तथा प्रदेश व देश की उन्नति में जो सराहनीय योगदान रहा है, वह सर्व विदित है।

स्थानीय व क्षेत्रीय जनभावनाओं तथा जन अपेक्षाओं के अनुरूप अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर अग्रसर रहते हुए इस संस्थान ने आरम्भ से ही प्रदेश व देश की उन्नति में अपनी तय भूमिका का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश के चुनिंदा संस्थानों में अपनी एक अनूठी पहचान बनायी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

सेंचुरी मिल द्वारा औद्यौगिक विस्तार के इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में उद्योगों को स्थापित करने की संभावनाओं को लेकर सेंचुरी पेपर मिल के एच आर हैड डाक्टर ए० पी० पांडे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

बातचीज के दौरान रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए यूपी में उद्योग धंधे स्थापित करने को लेकर दोनों में विस्तार के साथ बातचीज हुई।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

डा. पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में उद्योगों को स्थापित करने के लिए काफी उत्साहित हैं। इससे राज्य के लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी मुख्यमंत्री ने मिल के अधिकारियों को राज्य में उद्योगों के लिए उचित माहौल स्थापित करने का भी भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

श्री पाण्डे ने कहा रोजगार, विकास व राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के पावन लक्ष पर आगे बढ़ते रहना ही सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल का संकल्प रहा है। पूरा सेंचुरी परिवार इसके लिए सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad