ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही एक महिला को लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया। घटना इस बार लालकुआं रेलवे स्टेशन से कुछ दूर हुई। लुटेरे महिला के गले से चेन तोड़ कर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर जीआरपी थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका बदला? C/O को लेकर जान लें UIDAI के नियम, घर बैठे ऐसे करें एड्रेस अपडेट

वैशाली गाजियाबाद निवासी आस्था शर्मा पत्नी अतुल गुप्ता ने जीआरपी गाजियाबाद को सौंपी तहरीर में लिखा कि वह अपने पति के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रानीखेत एक्सप्रेस के एस-4 कोच में सवार हुई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP का बड़ा सियासी संकेत! पैराशूट प्रत्याशियों के टिकट पर लग सकता है ब्रेक, स्थानीय दावेदारों को मिलेगी तरजीह?

दोनों दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन लालकुआं से हल्दी रोड स्टेशन के बीच पहुंची तभी एक लुटेरे ने आस्था के गले से सोने की चेन तोड़ी और फरार हो गया। काठगोदाम जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कोहली ने बताया कि गाजियाबाद थाने से जांच ट्रांसफर हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बेस अस्पताल में सुरक्षा में बड़ी चूक! खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर, पुलिस महकमे में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad