खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों ने डेरा डाल लिया है। चोटियों पर हल्का हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में बौछारों का दौर भी शुरू हो गया है।

इसके साथ ही देहरादून समेत आसपास के इलाकों में भी बादलों की आंख-मिचौनी जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। जबकि, आसपास के निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  (Big breaking) ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 10 दिन की मोहलत पर माने ग्रामीण, अधिसूचना न जारी होने पर तहसील में होगा अनिश्चितकालीन धरना

दून में बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे। हालांकि, दिनभर वर्षा नहीं हुई, लेकिन धूप और बादलों की आंख मिचौनी चलती रही। हल्की हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। उधर, चोटियों पर हिमपात का क्रम शुरू हो गया और चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर रुक-रुककर हिमपात और निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें -  एलबीएस कॉलेज में कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशी मेहता का प्रचार तेज, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान का किया वादा

ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी बादल छाये रहने की आशंका जताई है। चोटियों पर हिमपात हो सकता है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में वर्षा-ओलावृष्टि के आसार हैं। हालांकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। दून में आमतौर पर आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई; दो अन्य की तलाश

बुधवार को ऐसा रहा तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 26.8,, 13.0

ऊधम सिंह नगर, 29.6, 11.5

मुक्तेश्वर, 17.7, 6.2

नई टिहरी, 17.8, 6.9

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad