खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में बीएससी फिजिक्स की छात्रा खुशी मेहता समर्थकों के साथ छात्र-छात्राओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। खुशी मेहता कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

प्रचार के दौरान खुशी मेहता ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सामने कई सामान्य समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालय के पुस्तकालय में पर्याप्त एवं आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता और उन्हें छात्रों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने की व्यवस्था में सुधार की बात कही।

यह भी पढ़ें -  (Big breaking) ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 10 दिन की मोहलत पर माने ग्रामीण, अधिसूचना न जारी होने पर तहसील में होगा अनिश्चितकालीन धरना

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में महाविद्यालय में भी डिजिटल संसाधनों और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई; दो अन्य की तलाश

खुशी मेहता ने कहा कि यदि छात्र-छात्राएं उन्हें अपना समर्थन और मत देते हैं, तो वे विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय, डिजिटल सुविधाओं के साथ-साथ महाविद्यालय से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी छात्रहित में बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में मौसम ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, 179 ट्रेकर्स फंसे; 8 हेलीकॉप्टरों से आज रेस्क्यू

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मत का प्रयोग करें और उन्हें समर्थन दें, ताकि वह विद्यार्थियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम कर सकें।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों का जनसंपर्क और प्रचार अभियान लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad