ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र की याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है और जांच अधिकारी को 19 सितंबर तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून पुलिस द्वारा ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के छात्र का याचिका पर सुनवाई की. छात्र द्वारा याचिका चरस की एफआईआर निरस्त करने और सभी कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए दायर की गई है. कोर्ट ने दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पूरी कार्रवाई पर रोक लगा दी है. साथ ही जांच अधिकारी से 19 सितंबर तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है. मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 सितंबर की तिथि नियत की है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ में हुई.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

मामले के अनुसार छात्र की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उसके ऊपर दर्ज एफआईआर निरस्त कर सभी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए. युवक का कहना है कि देहरादून की क्लेमेंट टाउन पुलिस 16 जून को उसे और उसके दोस्त को दुकान से पकड़कर थाने ले गई. थाने में उसके दोस्त का चालान काटकर उसे छोड़ दिया और उसके खिलाफ चरस के साथ जंगल में पकड़े जाने का मुकदमा दर्ज कर दिया. युवक के पिता ने दुकान की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो युवक को पुलिस एक दुकान से पकड़कर ले जा रही थी और उसके साथ उसका दोस्त भी था. इसके आधार पर निचली अदालत से उसे जमानत मिल गई है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

गुरुवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा में फैली अव्यवस्थाओं और घोड़े खच्चरों की मौत मामले पर पर भी सुनवाई की. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जनहित याचिका में उठाए गए कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार व याचिकाकर्ताओं से सहमति पत्र पेश करने को कहा है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad