ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बैंक मैनेजर और महिला कैशियर ने मिलकर एसएलओ के खाते से 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि निकाल ली. आरोपियों ने इसके लिए कलर पेपर पर प्रिंट करके चेक बना ली थी. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बैंक के कर्मचारियों ने ऐसा कारनामा किया, जिसने अफसरों के होश उड़ा दिए. दरअसल, यह मामला रुद्रपुर की इंडसइंड बैंक शाखा का है. यहां मैनेजर और कैशियर ने एसएलओ के बैंक खाते से फर्जी चेक से 13 करोड़ 51 लाख रुपये निकाल लिए. इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया. शिकायत मिलते ही गड़बड़ी की जांच की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजू नाथ टीसी ने बताया कि जिले में एसएलओ के खाते से 13 करोड़ 51 लाख रुपये का गबन हुआ, जिसका खुलासा कर दिया गया है. पुलिस ने इंडसइंड बैंक के मैनेजर और महिला कैशियर को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ पुलिस ने 7.5 करोड़ रुपये फ्रीज किए हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों ने कलर पेपर पर प्रिंट करके चेक बनाई और एसएलओ के सरकारी खाते से करोड़ों रुपये का गबन किया.

इस मामले में एसएलओ कौस्तुभ मिश्रा की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था. अब पुलिस ने जांच के बाद बैंक मैनेजर देवेंद्र पुत्र होशियार निवासी कुंडेश्वरी काशीपुर और कैशियर प्रियम सिंह पत्नी रजत निवासी आवास विकास रुद्रपुर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने करोड़ों का गबन करने के बाद बैंक से रिजाइन दे दिया था. अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि इंडसइंड बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की गई. बैंक की सीसीटीवी फुटेज और बैंक कर्मियों से पूछताछ के बाद पता चला कि तीन अलग-अलग चेक के माध्यम से कुल 13 करोड़ 51 लाख 46 हजार रुपये का गबन हुआ है. पुलिस ने करीब 7.5 करोड़ रुपयों पर होल्ड कराया है. शेष धनराशि को होल्ड कराने की प्रक्रिया जारी है. आरोपी मैनेजर देवेंद्र सिंह और कैशियर प्रियम सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad