खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के झाझरा में क्लोरीन गैस लीक हो गई, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है. गैस के रिसाव के बाद आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है. 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के झाझरा में क्लोरीन गैस लीक हो गई, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है. गैस के रिसाव के बाद आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में गूंजे श्याम के जयकारे,भोर तक झूमे श्रद्धालु

देहरादून के झाझरा इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है. यहां खाली प्लॉट में सालों से पड़े हुए क्लोरीन सिलेंडरों से गैस लीक हो रही है, जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पुलिस ने रिसाव वाले इलाके से आसपास के घरों को खाली करवा लिया है.

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर: गौला में डूबा छात्र, शव बरामद दोस्तों के बयानों पर परिजनों का संदेह,

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही SSP अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके अलावा फायर विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और क्लोरीन गैस के रिसाव को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है. क्लोरीन गैस के सिलेंडरों को गड्ढा खोदकर दबाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में पेट्रोल पंप के सामने चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

न्यूज एजेंसी एएनआई ने गैस रिसाव को रोकने में लगी टीमों का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक टीम क्लोरीन गैस सिलेंडरों को जमीन में गाढ़ रही है, ताकि गैस रिसाव पर काबू किया जा सके.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad