ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

✍️ खबर: 
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में आई आपदा से प्रभावित लोगों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की हैं। यह कदम राज्य सरकार की तत्परता और आपदा प्रबंधन के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम धराली, तहसील भटवाड़ी में जिन परिवारों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं, उन्हें पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए ₹5 लाख की तत्काल सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को भी ₹5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

पीड़ितों के दीर्घकालिक पुनर्वास और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय समिति गठित करने की घोषणा की है। यह समिति सचिव (राजस्व) की अध्यक्षता में बनेगी और एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। समिति भविष्य में धराली गांव की सुरक्षा और आजीविका के लिए ठोस नीति तैयार करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।