खबर शेयर करें -

लालकुआं चोरगलिया (अग्रसर भारत ब्यूरो):

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद अंतर्गत चोरगलिया क्षेत्र का दौरा किया। राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

​मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के निवारण हेतु शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन पूर्ण संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में गूंजे श्याम के जयकारे,भोर तक झूमे श्रद्धालु

शेर नाला सेतु जनता को समर्पित, वर्षाकाल में मिलेगी बड़ी राहत

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाले के ऊपर लगभग ₹9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर लंबे डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का विधि-विधान से लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

​उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मानसून सत्र में शेर नाला उफान पर आने से यह मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता था, जिससे स्थानीय निवासियों सहित राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों और कई किलोमीटर लंबे वैकल्पिक रास्तों का सामना करना पड़ता था। इस नए पुल के चालू होने से चोरगलिया क्षेत्र के वासियों, पर्यटकों और हल्द्वानी-सितारगंज रूट से गुजरने वाले दैनिक यात्रियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad