खबर शेयर करें -

अंबेडकर पार्क में हिंडोला संकीर्तन व तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, भोर तक झूमे श्रद्धालु

​लालकुआं (अग्रसर भारत ब्यूरो):

नगर के अंबेडकर पार्क में श्याम परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्री श्याम प्रभु के हिंडोला संकीर्तन एवं तीज महोत्सव में भक्ति रस की ऐसी बयार बही कि पूरा नगर देर रात तक श्याम रंग में रंगा नजर आया। शाम आठ बजे से प्रारंभ हुआ संकीर्तन प्रातः चार बजे तक अनवरत चलता रहा। दिल्ली, बरेली और बाजपुर से आए ख्यातिप्राप्त भजन गायकों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में महारैली के बाद बड़ा ऐलान: मंत्री राम सिंह कैड़ा के आश्वासन पर भी नहीं माने ग्रामीण, तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

​भजन गायकों ने बांधा समां

  • ​बाजपुर से अर्चित ग्रोवर: गायक अर्चित ग्रोवर ने “गणपति बप्पा मोरिया”, “श्रीराम की गली में तुम जाना…”, और “मेरे घर में जो कुछ भी है, वो दिया हुआ श्याम का” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर पांडाल में उपस्थित हर वर्ग के श्रद्धालु को झूमने पर विवश कर दिया।
  • ​दिल्ली से प्रिया-प्राची ठाकुर: दिल्ली से आईं प्रिया एवं प्राची ठाकुर ने “रामा रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया”, “सावन का महीना रिमझिम बरसे पानी” और “कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनों है” गाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
  • ​बरेली से अनंत-अर्पणा मिश्रा: बरेली के गायक युगल अनंत व अर्पणा मिश्रा ने “श्याम घर आया जी”, “तेरा सिंहासन क्यों हिल रहा है” और “कल रात सांवरे का ख्वाब आया” प्रस्तुत कर महोत्सव में चार चांद लगाए।
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई; दो अन्य की तलाश

​दूर-दराज से उमड़े श्रद्धालु

आयोजन के मुख्य यजमान प्रिया मित्तल एवं राहुल मित्तल रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, प्रमोद अग्रवाल, नवनीत गोयल, संजीव जिंदल, प्रेमपाल गंगवार, लवी मुंजाल, गौरव गोयल और विकास गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव में स्थानीय निवासियों के साथ हल्द्वानी, रुद्रपुर, गदरपुर, बहेड़ी एवं बाजपुर से आए श्याम भक्तों ने भी शीश नवाया।

यह भी पढ़ें -  🔥 बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर उमड़ा जनसैलाब, लालकुआं में महारैली की तैयारी तेज

​फोटो परिचय: लालकुआं के अंबेडकर पार्क में आयोजित श्याम महोत्सव में भक्तिमय प्रस्तुति देते भजन गायक।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad