खबर शेयर करें -

देहरादून। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री नवीन जोशी की कैंट क्षेत्र में सक्रियता भी चर्चा में रही। कार्यकर्ताओं से गेट-टू-गेट संपर्क बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों के बीच पहुंच बनाने पर जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार आर्यन बेलवाल के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, समर्थकों में दिखा उत्साह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी प्रत्येक बूथ पर अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनमुद्दों को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

वहीं, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने देहरादून कैंट विधानसभा को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने प्रेमनगर अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि कैंट क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।

टिकट पर अभी अंतिम फैसला नहीं

कैंट विधानसभा सीट से प्रत्याशी को लेकर हरक सिंह रावत ने कहा कि फिलहाल किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी का चयन पार्टी के सर्वे और चुनावी संभावनाओं के आधार पर किया जाएगा। उनके अनुसार पार्टी की ओर से जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा, सभी नेता और कार्यकर्ता उसके समर्थन में एकजुट होकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी के टिकट ऐलान के बाद बगावत, कई पदाधिकारियों के इस्तीफे

कांग्रेस की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाई गई गतिविधियों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad