खबर शेयर करें -

जब हम फोन पर कवर लगा लेते हैं तो उसके अंदर धूल इकट्ठा होनी शुरू हो जाती है. जिसकी वजह से फोन की बॉडी पर स्क्रेच आने लगते हैं. कई बार तो पोर्ट्स भी ब्लॉक होने का खतरा रहता है. 

फोन पर कवर लगाना फोन को सुरक्षित रखने के सबसे आसान तरीकों में से एक होता है. आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग फोन पर कवर लगाकर रखते हैं और रखें भी क्यों नहीं क्योंकि आजकल फोन इतने महंगे आ रहे हैं. अगर हाथ से स्लिप होकर गिर जाए तो स्क्रीन टूटने का खतरा रहता है इसलिए लोग कवर लगाकर रखते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि फोन पर कवर लगाने के नुकसान भी हैं. हालांकि आपको यह पढ़ने में अजीब सा लग रहा होगा कि फोन का कवर तो फोन की सेफ्टी के लिए होता है फिर नुकसान कैसे पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि एक कवर आपके फोन को कैसे बर्बाद कर सकता है.

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

फोन है पावर से चलता है तो जाहिर है गर्म होता है. मोबाइल के जो कवर होते हैं वो हार्ड प्लास्टिक और रबर के होते हैं. इसलिए फोन की जो हीट होती है वह आसानी से बाहर नहीं निकल पाती है. इसी वजह से आपका स्मार्टफोन स्लो हो जाता है.

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

जब आपके फोन पर कवर होता है और आप चार्ज करते हैं तो उसकी चार्जिंग स्पीड कम हो सकती है. क्योंकि जब चार्जिंग पर लगाते हैं तो फोन हीट होता है और जब हीट बाहर नहीं निकलती तो बैटरी चार्ज होने की स्पीड स्लो हो जाती है. अगर फोन बैटरी को गर्म होने पर उसकी चार्जिंग स्पीड कम नहीं करेगा तो फोन की बैटरी फटने का खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

फोन में अगर कनेक्टिविटी न हो तो फिर डब्बा है. फोन में कई तरह के सेंसर होते हैं. जब हम फोन पर कवर लगा लेते हैं तो वो सेंसर ढक जाते हैं. जिसकी वजह से फोन का रिस्पॉन्स स्लो हो जाता है. और कनेक्टिविटी में दिक्कत आने लगती हैं.

जब हम फोन पर कवर लगा लेते हैं तो उसके अंदर धूल इकट्ठा होनी शुरू हो जाती है. जिसकी वजह से फोन की बॉडी पर स्क्रेच आने लगते हैं. कई बार तो पोर्ट्स भी ब्लॉक होने का खतरा रहता है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad