ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आईजी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जवानों ने उनसे शिकायत की है कि हल्द्वानी के प्राइवेट अस्पतालों में जवानों को आयुष्मान कार्ड से उपचार नहीं मिल रहा है। इससे जवान परेशान हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर समाधान निकाला जाएगा।

गरीबी-बीमारी के इलाज के नाम पर देहरादून में मतांतरण, भगवान को कहे अपशब्द; ईसाई समुदाय के व्यक्ति व साथी पर केस

मंगलवार को काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में प्रेसवार्ता के दौरान आईजी ने बताया कि वह सोमवार को निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान आवासीय भवन समेत परिसर का मुआयना किया। यहां सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिलीं। सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर कर्मचारियों की बात सुनी गई। इस मौके पर डीआइजी शंकर दत्त पांडे भी मौजूद रहे।

काठगोदाम ग्रुप सेंटर व्यवस्थाओं में नंबर वन

आइजी ने कहा कि काठगोदाम का ग्रुप केंद्र हर प्रकार की व्यवस्थाओं में नंबर वन है। जवान विभागीय काम के साथ खेल में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चार खिलाड़ी जु-जित्सु की एशियन गेम्स के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने खिलाड़ी मनदीप व गौरी पाठक से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

प‍िता ने नाबालिग बेटी से क‍िया दुष्कर्म, मां के पैरों तले खि‍सक गई जमीन; आरोपी ग‍िरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad