ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है। वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ पिछले दो-तीन महीनों से लगातार दुष्कर्म करता रहा है। काफी दिन से बेटी को गुमसुम देखकर उसे शक हुआ। काफी पूछने पर बेटी ने आपबीती बताई तो उसके होश उड़ गए। महिला ने बहादराबाद थाना पहुंचकर एसओ अनिल चौहान को पूरी कहानी बताई

तीन बच्चों की मां को ले भागा विशेष समुदाय का व्यक्ति, परिजनों ने कोतवाली पहुंच कार्रवाई की लगाई गुहार

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

थानाक्षेत्र में नशे के आदि एक पिता अपनी ही नाबालिग बेटी को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कई महीने तक बेटी को मुंह बंद रखने का दबाव डाला गया। गुमसुम रहने पर मां को शक हुआ तो उसने कारण पूछा। आपबीती सुनने के बाद पीड़िता की मां ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

नाबाल‍िग बेटी से दुष्‍कर्म 

पुलिस के मुताबिक, थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है। उसके पति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ पिछले दो-तीन महीनों से लगातार दुष्कर्म करता रहा है। काफी दिन से बेटी को गुमसुम देखकर उसे शक हुआ। काफी पूछने पर बेटी ने आपबीती बताई तो उसके होश उड़ गए। महिला ने बहादराबाद थाना पहुंचकर एसओ अनिल चौहान को पूरी कहानी बताई।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

पुल‍िस ने आरोपी को क‍िया ग‍िरफ्तार 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की। शुरूआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराते हुए कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

देर रात उत्तराखंड में तीन IAS अधिकारियों के हुए तबादले, रुद्रप्रयाग के भी डीएम बदले

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad