खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव शहर से दो किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे विचई गांव के पास मिला। मृतका के सोने के आभूषण गायब होने और कान में कुंडल नोचने के निशान से हत्या की अशंका जताई जा रही है। 

हैवानियत की हद्द पार – आठवीं की छात्रा को अगवा कर तीन युवकों के किया गैंगरेप, वीडियो वायरल

उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव शहर से दो किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे विचई गांव के पास मिला। मृतका के सोने के आभूषण गायब होने और कान में कुंडल नोचने के निशान से हत्या की अशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🟥 बदरीनाथ में VIP दर्शन शुल्क पर विवाद: ₹1100 वसूली पर उठे सवाल, बोर्ड मंजूरी पर संशय

सूचना पर सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जब परिजनों को खबर लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एसएसबी की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई।

जानकारी के अनुसार, विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली (सब्जी उत्पाक) परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं:डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी ने किया आंचल दुग्ध संघ का निरीक्षण, 84 करोड़ के अत्याधुनिक प्लांट के निर्माण कार्य को सराहा

शव देखते ही परमानंद के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई।

ट्रैक्टर से टक्कर होने बाद धूं -धूं  कर जल उठी कार, भीषण आग के कारण कार हुई ख़त्म  

यह भी पढ़ें -  🟥 नैनीताल: फार्मासिस्ट संगठन ने CMO डॉ. रश्मि पंत से की शिष्टाचार भेंट, लंबित मांगों पर चर्चा

मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां घर के अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं।

सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad