breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

फावड़े से जानलेवा हमला: पूजा कर रही महिला पर टूटा बदमाश, ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा

बिंदुखत्ता के गोकुलधाम कालोनी में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहाँ पूजा कर रही एक महिला पर अज्ञात युवक ने फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

जानकारी के अनुसार, गोकुलधाम कालोनी निवासी कमला जीना मंगलवार दोपहर अपने घर में पूजा कर रही थीं। इसी बीच छत के रास्ते आया एक युवक अचानक घर में घुसा और फावड़े से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे और सूझबूझ से हमलावर को घर के एक कमरे में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हमले की असली वजह सामने आ सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।