breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के संजय नगर निवासी 40 वर्षीय कमल सिंह का बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि वह बीते दिन अपने ससुराल बरेली गए थे, जहां रात में खाना खाने के बाद सो गए थे।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

आज सुबह जब उनकी पत्नी ने उन्हें उठाया तो वे जागे नहीं। तत्काल परिजन उन्हें भोजीपुरा के राम मूर्ति अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

कमल सिंह लालकुआं गेट क्षेत्र की गौला नदी के पास बजरी कंपनी की गाड़ियां चलाते थे।

उनका मिलनसार और हंसमुख स्वभाव था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

कमल सिंह के पीछे तीन छोटी बेटियां और परिवार छूट गया है।

उनका अंतिम संस्कार दोपहर को चित्र शिलाघाट रानीबाग में किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad