खबर शेयर करें -

देहरादून के नामी गिरामी बिल्डर बाबा साहनी ने देहरादून के राजपुर में एक बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर जान दे दी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां, चिकित्सकों ने बिल्डर को मृत घोषित कर दिया.

पैसिफिक हिल्स के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर शहर के जाने माने बिल्डर बाबा साहनी ने जान दे दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, राजपुर पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

पुलिस की पूछताछ में ये बात भी सामने आ रही है कि अपने काम के चलते बाबा साहनी डिप्रेशन में थे, जिसके चलते उन्होंने ये क़दम उठाया है. देहरादून में उनके एक बड़े प्रोजेक्ट के बंद होने के चलते उन पर पार्टनर्स और प्रशासन का कुछ दबाव था, जिसके चलते उन्होंने ये क़दम उठाया है. हालांकि, लोग अभी उनकी मौत पर तरह- तरह की बात कर रहे हैं. बाबा की मौत के बाद उनके घरवालों के बीच मातम का माहौल पसरा हुआ है.

बिजनेसमैन ने आत्महत्या से पहले प्रधानमंत्री मोदी से लगाई रक्षा की गुहार

देहरादून के एक बिजनेसमैन ने देश के प्रधानमंत्री मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सुसाइड नोट में अपने परिवार की रक्षा की गुहार लगाते हुए आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाला शख्स सतेन्द्र सिंह शाहनी है, जो देहरादून के रेस कोर्स का रहने वाला है. सुसाइड नोट में सतेन्द्र ने देहरादून के प्रसिद्ध गुप्ता बंधु पर परेशान करने का आरोप भी लगाया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad