ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दिल्ली के नागलोई का रहने वाला युवक अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया हुआ था. गर्मी से राहत पाने के लिए पांचों दोस्त त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में नहाने के लिए पहुंच गए. सभी दोस्त नदी में उतरे और नहाने लगे. तभी तेज धार में पांचों बहने लगे.

उत्तराखंड शासन ने दर्जनों सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को किया इधर से उधर तबादला, जानिए किसके हुए तबादले

त्तराखंड के ऋषिकेश में हर रोज किसी न किसी पर्यटक और आम आदमी की गंगा नदी में डूबने से मौत की खबरे बीते कई दिनों से लगातार सामने आ रही हैं. आज फिर एक पर्यटक चीला नहर के पास नदी में डूब गया. मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए दिल्ली से ऋषिकेश आया हुआ था. काफी देर तक सर्चिंग करने के बाद एसडीआरएफ ने गोताखोरों ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

दरअसल, दिल्ली के नागलोई का रहने वाला युवक अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया हुआ था. गर्मी से राहत पाने के लिए पांचों दोस्त त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में नहाने के लिए पहुंच गए. सभी दोस्त नदी में उतरे और नहाने लगे. तभी तेज धार में पांचो बहने लगे. युवकों के डूबने की जानकारी कंट्रोल रूम के जरिए एसडीआरएफ की दो गई.

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने चार युवकों को तेज धार में बहने से बचा लिया, लेकिन एक युवक डूब गया. काफी देर एसडीआरएफ ने गोताखोरों की युवक की तलाश की. इसके बाद उसका शव नदी से निकाला गया.

मृतक के परिवार को दी गई जानकारी 

युवक का शव नदी से बाहर निकालने के बाद मर्चुरी में रखवाया गया है. पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की है. मृतक के परिवार को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है.

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

पहाड़ों में हो रही बरसात

गौरतबल है कि इन दिनों पहाड़ों में बे-मौसम बरसात जारी है. जिसके चलते गंगा के जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है. देश के अलग-अलग प्रांतों से पर्यटक गंगास्नान के लिए तीर्थ नगरी ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं और बिना सुरक्षा के गंगा में नहाने के लिए उतर जाते हैं. ऐसे में कई लोग दुर्घटना का शिकार हो गए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad