खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में 16 सितंबर को हुई 29 वर्षीय अमन ठाकुर की मौत के मामले का पुलिस ने करीब 15 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या बताया है। पुलिस के मुताबिक अमन की हत्या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस की मदद से संदिग्ध की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें -  PM Modi Birthday: RSS के प्रचारक से प्रधानमंत्री तक, जानिए नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर की पूरी कहानी

जांच के दौरान पुलिस ने निक्की उर्फ नाटी को चिह्नित किया और 17 सितंबर को गौला नदी किनारे हजारा की एक खाली झोपड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद किया है।

पत्नी और अमन के बीच संबंधों का था शक

पुलिस पूछताछ के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी और अमन ठाकुर के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक घटना से एक दिन पहले 15 सितंबर को आरोपी ने अपनी साली को फोन कर अमन या अपनी पत्नी में से किसी एक को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में कुत्ते को बचाने के चक्कर में फिसली स्कूटी, नर्सिंग छात्रा कंचन पांडे की मौत

इसके बाद 16 सितंबर को अमन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में जांचना शुरू किया।

सीसीटीवी और सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फत्र्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस इनपुट की जांच की। इन माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ भारत अभियान 2026 का शुभारंभ, यात्रियों और रेलवे कॉलोनी में कूड़ा पृथक्करण को लेकर जागरूकता

पुलिस के अनुसार मृतक अमन ठाकुर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला था और पिछले करीब चार से पांच वर्षों से जवाहर नगर स्थित मकान में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आने की बात कही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad