ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कालाढूंगी रेंज में तैनात वन दरोगा पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। हादसे में वन दरोगा बाल बाल बच गए। साथी वन रक्षक की मदद से वन दरोगा ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिला शव हरिद्वार जाने के लिए निकला था युवक,

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

वन दरोगा ईश्वरी दत पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार रात वह चकलुवा में पेट्रोलिंग करने के बाद रात लगभग 11.55 बजे वन चौकी में कमरे पर पहुंचे। करीब 5-6 मिनट बाद एक आदमी चौकी परिसर में शराब के नशे में धुत होकर आया और गलीगलौज करने लगा। दरवाजा खोलकर देखा तो उसके हाथ में तमंचा था।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

समझाने का प्रयास करने पर उसने हवा में फायर कर दिया। जैसे ही ईश्वर दत्त और वन रक्षक पान सिह रैंकवाल उसके पास जाने लगे तो आरोपी ने दरोगा पांडे पर फायर कर दिया। जानलेवा हमले में वह बाल बाल बच गए। वन दरोगा ने तमंचा छीनने का प्रयास किया तो गणेश पाठक उर्फ खष्टी पाठक भागने की कोशिश करने लगा।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

लाल कुआं दुकान पर लगी आग , आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

वन दरोगा व साथी वन रक्षक ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad