ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के पास घटकू मंदिर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने 19 वर्षीय स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर डंपर के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

​बहन के घर से लौट रहा था दीपक

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंपावत के मौराडी निवासी 19 वर्षीय दीपक जोशी शनिवार को अपनी बहन के घर कांडा सिमल्टा गया था। रविवार को जब वह अपनी स्कूटी से वापस चंपावत लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे खनन सामग्री से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने उसे रौंद दिया। दीपक चंपावत में ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातम

​दीपक अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा और माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। घर के इकलौते चिराग की असमय मौत की खबर मिलते ही मौराडी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​चालक फरार, पुलिस ने डंपर किया जब्त

​हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करते हुए डंपर चालक घायल युवक को तड़पता छोड़ वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।