खबर शेयर करें -

चमोली, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। 

हाकम सिंह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने कुर्क की संपत्ति

उत्तराखंड में मंगलवार रात करीब 10:21 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल के कई जिलों में भूकंप महसूस किया गया। जानकारी के अनुसार, चमोली, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, चमोली और उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। गंगा के मायके मुखबा तक महसूस भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फायजाबाद रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई।

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण

उत्तरकाशी इस माह कब-कब आया भूकंप

5 मार्च- देर रात तीन झटके। 12:40 पहला झटका, 12:45 दूसरा झटका, 01:01 तीसरा झटका (तीव्रता 2.5 रिक्टर स्केल)

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल

8 मार्च- होली के दिन सुबह 10:07 (तीव्रता 2.5 रिक्टर स्केल)

21 मार्च- रात 10:20बजे

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश रीजन में था। जहां भूकंप का मैग्नीट्यूड 6.7 था। दिल्ली और रुड़की में इसकी इंटेंसिटी 4 से 5 के बीच होगी। जो ज्यादा खतरनाक नहीं है। इस भूकंप का उत्तराखंड में भविष्य में भूकंप की आशंका से कोई सीधा संबंध नहीं है। प्रो. एमएल शर्मा, अर्थक्वेक डिपार्टमेंट, आईआईटी रुड़की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad